फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Roadways employees rally gate near Pathankot depo

रोडवेज कर्मचारियों ने पठानकोट डिपो के पास की गेट रैली

Tue, 12 Jan 2021 05:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees rally gate near Pathankot depo
पठानकोट। पंजाब रोडवेज संयुक्त एक्शन कमेटी और पनबस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने मांगों को लेकर रोडवेज डिपो के पास गेट रैली की और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इंटक जत्थेबंदी के प्रांतीय अध्यक्ष इकबाल सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर काफी समय से धरना दिया जा रहा है, लेकिन अब तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इससे रोडवेज कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो 16 जनवरी को वे ट्रांसपोर्ट मंत्री के हलके में झंडा मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि पंजाब रोडवेज को पीआरटीसी में मर्ज की प्रक्रिया को रद्द किया जाए, ऋण मुक्त हो चुकी बसों को पंजाब रोडवेज में मुलाजिमों सहित शामिल किया जाए, टाइम टेबल में बदलाव कर दोबारा लागू किया जाए और सरकार द्वारा नई वाल्वो व आम बसों को किलोमीटर स्कीम में लाने की योजना बनाई है, इसे तुरंत बंद करके सभी बसों को रोडवेज में डाला जाए। इस मौके पर इकबाल सिंह, कुलदीप सिंह, जसपाल, दविंदर कुमार, हमेश कुमार, गगनदीप सिंह, प्रदीप कुमार, सुखविंदर सिंह और बलवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed