{"_id":"64563fbfa0bb6dff2a0c8278","slug":"road-show-of-aam-aadmi-party-in-jalandhar-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar ByPoll: जालंधर में आप का रोड शो, केजरीवाल ने भाजपा और राहुल गांधी पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar ByPoll: जालंधर में आप का रोड शो, केजरीवाल ने भाजपा और राहुल गांधी पर साधा निशाना
Sat, 06 May 2023 05:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 06 May 2023 05:23 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज रोड शो के दौरान जो लोग आए हैं वह अपनी इच्छा से समर्थन देने आए हैं। उन्होंने विरोधियों पर तंज कसा कि विरोधी रैली करने के लिए पैसे देकर भीड़ जुटाते हैं।
विज्ञापन
जालंधर में आप का रोड शो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने रोड शो निकाला। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी को आपके वोट की जरूरत नहीं है, इसलिए वह एक बार भी वोट मांगने नहीं आए हैं। शहर के सबसे व्यस्त भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से शुरू हुए रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को वोट की जरूरत नहीं है।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार को एक सीट से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन हमारे लिए यह सीट बहुत महत्वपूर्ण है। केजरीवाल ने कहा कि 11 महीने में ही हम विकास के ऐसे काम करके दिखाएंगे कि अगले साल आप 13 की 13 सीटें हमारी झोली में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से ही अब आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। जब लोकसभा के अंदर इतिहास में दर्ज होगा तो भगवंत मान के बाद जालंधर के सांसद का नाम आएगा।
केजरीवाल ने कहा कि वह इसलिए नहीं आए क्योंकि आपके कीमती वोट की उन्हें जरूरत नहीं है। इस बार जालंधर की सीट 11 महीने के लिए देकर देखो अगली बार पंजाब की 13 सीटें आप हमारी झोली में डाल दोगे।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज रोड शो के दौरान जो लोग आए हैं वह अपनी इच्छा से समर्थन देने आए हैं। उन्होंने विरोधियों पर तंज कसा कि विरोधी रैली करने के लिए पैसे देकर भीड़ जुटाते हैं। मान ने कहा कि आप भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और सुशील रिंकू पर 11 महीने कि लिए विश्वास करके देखो। आपने 60 साल कांग्रेस को दिए हमें सिर्फ 11 महीने दो। यदि काम पसंद नहीं आया, हम निकम्मे निकले तो अगले साल लोकसभा के चुनावों में आप हमें बेशक वोट मत डालना।
जालंधर में पीजीआई जैसी सेहत सुविधा देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर में स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साईंस को पंजाब सरकार अब खुद अपने आप चलाएगी। उन्होंने कहा कि इसे पीजीआई जैसा बनाया जाएगा। इसलिए पिम्स प्रबंधकों को सरकार ने नोटिस दे दिया है।