{"_id":"64943bc286ff185cde0f0357","slug":"rifle-and-magazine-found-at-cantt-station-created-ruckus-pathankot-news-c-61-1-spkl1050-220-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कैंट स्टेशन पर मिली राइफल और मैगजीन से मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कैंट स्टेशन पर मिली राइफल और मैगजीन से मची अफरा तफरी
Thu, 22 Jun 2023 05:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 22 Jun 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
जांच में हुआ खुलासा, डयूटी पर जा रहे सैन्य जवान का था हथियार
जीआरपी ने हथियार कब्जे में लेकर सेना पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर एक वीरवार सुबह लावारिस राइफल और 2 मैगजीन मिलने से अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही सुरक्षा और जांच एजेंसियों के अधिकारी पहुंचे। जीआरपी ने राइफल और मैगजीन कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो सामने आया कि यह किसी सैन्य जवान की एन्सास राइफल और उसकी मैगजीन है और वह गलती से स्टेशन पर भूल गया। जिसके बाद सेना की खुफिया एजेंसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान सैन्य जवान, जो लुधियाना पहुंच चुका था। उसे पठानकोट बुलाया गया। जीआरपी ने राइफल और मैगजीन सेना पुलिस के हवाले कर दी। जानकारी देते हुए थाना कैंट प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि स्टेशन परिसर पर हथियारों का एक डिब्बा पड़ा है। जिसमें एक राइफल और उसकी मैगजीन पड़ी है। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी सहित वह मौके पर पहुंचे और हथियार कब्जे में लिया। जैसे ही जानकारी मिली कि हथियार सैन्य जवान का है तो उन्होंने सेना पुलिस को भी सूचित किया। जिन्होंने पता लगवाया कि यह एक सैन्य जवान का सामान है और वह डयूटी पर जा रहा है। जब उससे संपर्क किया गया तो पता चला कि वह ट्रेन में बैठ कर लुधियाना पहुंच चुका था। थाना प्रभारी ने बताया कि राइफल और मैगजीन सेना पुलिस के हवाले की गई। वहीं, सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सैनिक पर विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।