{"_id":"57c97fc14f1c1b3d782cc5a8","slug":"rally-aam-adami-party-mp-bhagwant-mann-party-worker-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी की रैली में नहीं पहुंचे सांसद भगवंत मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी की रैली में नहीं पहुंचे सांसद भगवंत मान
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Fri, 02 Sep 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई अनाज मंडी में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की रैली में सांसद भगवंत मान के न आने से लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को उस समय बहुत निराशा हुई जब मंच से मान के न आने की घोषणा की गई।
दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ ने शक्ति प्रदर्शन के लिए शहर में रैली निकाली थी। शुक्रवार को होने वाली इस रैली में काका बराड़ के साथ मलोट के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रिंसिपल बलदेव सिंह आजाद भी मौजूद थे। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने संबोधन दौरान मौजूदा अकाली-भाजपा सरकार और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि इन पार्टियों की ओर से पंजाब एवं पंजाबियों को दोनों हाथों से लूटा गया है। काका बराड़ ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के नेताओं पर आरोप लगाया कि इन्होंने कभी पंजाब को ट्रांसपोर्ट के नाम से तो कभी रेत बजरी के नाम से लूटा है। जब भी चुनाव पास आते हैं तो दोनों विरोधी पार्टियों को पंजाब में विकास कार्य कराने और पंजाबियों की समस्याएं याद आती है।
विज्ञापन
रैली के दौरान जब मंच संचालन कर रहे आजाद ने यह सूचना दी कि भगवंत मान को अस्वस्थ होने से अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा है। इसलिए वे आज रैली में नहीं पहुंचे सकते। इसके बाद किसी वर्कर ने वहां बैठना या खड़े होना भी मुनासिब नहीं समझा। अधिकतर लोगों का कहना था कि वे तो भगवंत मान को सुनने आए थे।
इस मौके पर पंकज रंगा, जगदीप संधू, डॉ. मलकीत सिंह, गुरमीत सिंह बराड़, गगन मांगटकेर, वीरपाल कौर, बचित्तर सिंह, सरबजीत सिंह, गिरी राज, प्रितपाल शर्मा, जसपाल सिंह और विक्की उपस्थित थे।