फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Railways gave concession in goods trains to big and small traders

रेलवे ने दी बड़े और छोटे व्यापारियों को गुड्स ट्रेनों में रियायत

Tue, 31 Aug 2021 09:29 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Railways gave concession in goods trains to big and small traders
फिरोजपुर। रेलवे ने बड़े और छोटे व्यापारियों को गुड्स ट्रेनों में तमाम रियायतें प्रदान दी हैं। छोटे व्यापारी अपना माल दूर दराज शहरों में मालगाड़ियों के माध्यम से सस्ते दामों पर भेज सकें। इस संबंध में मंगलवार को रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर में रेल मंडल प्रबंधक सीमा शर्मा ने डिवीजन के सभी वाणिज्य निरीक्षकों व अधिकारियों से बैठक की। जिसमें आदेश दिए गए कि व्यापारियों से संपर्क करके उनको रेलवे की ओर से गुड्स ट्रेनों में दी गई रियायतों के बारे में अवगत करवाएं। जिससे रेलवे की आमदनी में बढ़ोतरी की जा सके।
विज्ञापन

डीआरएम सीमा शर्मा ने वाणिज्य निरीक्षकों से कहा कि ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उनकी मदद करें। रेलवे को गुड्स ट्रेनों से आमदनी हो इसके लिए वाणिज्य निरीक्षक बड़े और छोटे व्यापारियों के साथ निरंतर संपर्क स्थापित करें। इतना ही नहीं उनको रेलवे की ओर से व्यापारियों को दी जाने वाली रियायतें, योजनाओं, पीसमील (छोटी खेप) ट्रैफिक से अवगत करवाएं जिसे उनकों त्वरित माल ढुलाई मिल सके। इससे रेलवे को भी राजस्व की प्राप्ति होगी। इस मौके पर कोविड-19 दौरान बढ़िया कार्य करने वाले बारह रेल कर्मियों को प्रिंसिपल मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अवार्ड 2020-21 देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीआरएम बलबीर सिंह, एडीआरएम बीपी सिंह, सीनियर कामर्शियल मैनेजर चेतन तनेजा, नवीन कुमार, विमल कालरा के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed