{"_id":"610040958ebc3e36070f9e3a","slug":"railway-s-passenger-s-bag-left-in-delhi-police-transported-safely-abohar-news-pkl4215533106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में छूटा यात्री का बैग रेलवे पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में छूटा यात्री का बैग रेलवे पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से अबोहर आ रहे एक यात्री का बैग उस समय ट्रेन में छूट गया जब वह अपने चुराए गए मोबाइल को लेने के लिए ट्रेन से उतरकर चोर के पीछे भागा। ट्रेन में छूटा हुआ बैग अबोहर पहुंचने पर जीआरपी ने सुरक्षित तरीके से यात्री के भाई को सौंप दिया। उधर, यात्री ने चोर का पीछा करते हुए अपना मोबाइल भी उससे वापस लेने में सफलता हासिल की। बैग हासिल करने के बाद यात्री ने जीआरपी के धन्यवाद किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए जीआरपी अबोहर के प्रभारी एसआई कस्तूर लाल ने बताया कि अबोहर के जोहडी मंदिर के निकट निवासी पवन कुमार पुत्र राम निवास गत दिवस दिल्ली से इंटरसिटी द्वारा अबोहर आ रहा था। दिल्ली में ट्रेन में सवार होते ही उसने ट्रेन में अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया। इसी दौरान एक चोर उसका मोबाइल निकालकर भागने लगा। इस पर पवन कुमार अपना मोबाइल छीनने उस चोर के पीछे भागा और काफी दूर जाकर उसने चोर को धर दबोचा तथा अपना मोबाइल उससे छीन लिया। इस बीच अबोहर आने वाली ट्रेन स्टेशन से छूट गई, जिससे सीट पर रखा उसका बैग ट्रेन में रह गया। पवन कुमार ने इस बात की जानकारी अबोहर में अपने भाई सन्नी को दी, जिसने अबोहर जीआरपी थाने में पहुंचकर एएसआई कुलवंत सिंह को घटना की जानकारी दर्ज करवाई। एएसआई ने तुरंत ही दिल्ली रेलवे पुलिस से संपर्क कर उसे पवन का डिब्बा नंबर और सीट नंबर दर्ज करवाते हुए उस पर रखा बैग ट्रेन गार्ड के माध्यम से अबोहर पहुंचाने की अपील की। सूचना मिलते ही ट्रेन के गार्ड ने पवन का बैग सुरक्षित अपने पास रख लिया और अबोहर पहुंचते ही जीआरपी को जमा करवाया। इसके बाद जीआरपी ने उक्त बैग सुरक्षित तरीके से उसके भाई सन्नी को सौंप दिया, इसमें उसके जरूरी कागजात थे। इस पर सन्नी व पवन ने जीआरपी पुलिस का धन्यवाद किया।
फोटो एबीआर 1
कैप्शन: अबोहर में यात्री के भाई को बैग सौंपते जीआरपी के जवान।