{"_id":"620a8b13d8c6bf26c230e9ec","slug":"punjab-women-s-commission-chairperson-manisha-gulati-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी भाजपा में शामिल, कहा- 111 दिनों में चन्नी सरकार ने काफी तंग किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी भाजपा में शामिल, कहा- 111 दिनों में चन्नी सरकार ने काफी तंग किया
Mon, 14 Feb 2022 10:32 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:32 PM IST
सार
पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने चन्नी सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मनीषा गुलाटी और कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : @ladyonrise
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान मोना जायसवाल ने मनीषा को पार्टी में शामिल करवाया। मनीषा गुलाटी के भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें काफी दिन से चल रही थीं। गुलाटी कैप्टन अमरिंदर सिंह की काफी नजदीकी मानी जाती हैं।
विज्ञापन
111 दिनों में चन्नी सरकार ने काफी तंग किया, दिल टूट गया
पंजाब की महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने भाजपा का थामने के बाद कहा कि 111 दिनों में मेरे गौरव को नुकसान पहुंचाया गया। मुझे तंग परेशान किया गया। मेरा दिल टूट गया, मेरा स्टाफ कम किया गया। आयोग की ग्रांट वापस ले ली गई। दरअसल, तीन हाई प्रोफाइल केस थे, जिसमें बड़े बड़े नेता शामिल हैं। इन केसों के कारण ही मुझे तंग किया गया।
विज्ञापन
गुलाटी ने कहा कि यह जंग मेरी नहीं, औरत के वजूद की जंग है। एक बड़े नेता ने मुझे फोन कर कहा कि तूं इंसाफ दिलाएगी? मैं हिंदू हूं, इसलिए निशाने पर लिया गया। मैंने सीएम से कहा तो उन्होंने सॉरी कह दिया। दरअसल, चन्नी जब मंत्री थे तो मनीषा गुलाटी ने चन्नी को मीटू केस में नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन