फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Valmiki Army expressed fury, Akali leader seeking to file a case

पंजाब वाल्मीकि सेना ने जताया रोष, अकाली नेता पर केस दर्ज करने की मांग

Thu, 26 Nov 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 26 Nov 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
Punjab Valmiki Army expressed fury, Akali leader seeking to file a case
जालंधर में दीपक के खुदकुशी के प्रयास के मामले में केस दर्ज न होने पर पंजाब वाल्मीकि सेना ने रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर शिअद नेता और पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में वाल्मीकि सेना पंजाब के प्रधान नवनिवकास शिंपू ने कहा कि जालंधर की पुलिस खुलेआम शिरोमणि अकाली दल के नेता उज्जल नरूला की मदद कर रही है।

वहीं उस पर पहले भी खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज है। उसकी वजह से ही दो माह पहले दीपक के भाई ने खुदकुशी कर ली थी।

जालंधर की बस्ती बावा खेल की पुलिस ने खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया था, लेकिन उज्जल नरूला को गिरफ्तार ही नहीं किया गया।

प्रधान शिंपू ने कहा कि उज्जल नरूला की प्रताड़ना से परेशान दीपक ने खुदकुशी का प्रयास किया। दीपक का लुधियाना अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दीपक ने अपने सुसाइड नोट में सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह व पुलिस वालों के अलावा शिअद नेता के बेटे उज्जल नरूला पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

एसीपी रविंदरपाल सिंह का कहना है कि दीपक ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास बयान दर्ज करवाए हैं, जिसकी कापी अभी पुलिस को नहीं मिली है। कापी मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। पुराने केस में उज्जल नरूला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed