फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Roadways and Punbus Union warned CM bhagwant mann for their demands

Punjab: पंजाब रोडवेज-पनबस यूनियन ने दी चेतावनी, इस बार सीएम ने मीटिंग न की तो करेंगे चक्का जाम

Tue, 12 Sep 2023 03:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Sep 2023 03:16 PM IST
सार

यूनियन के नेताओं का कहना था कि उन्हें यह चेतावनी इसलिए देनी पड़ रही है क्योंकि इससे पहले मुख्यमंत्री 3-4 बार मीटिंग का आश्वासन देकर उसे रद्द कर चुके हैं। कर्मचारियों ने कहा कि अगर इस बार भी मुख्यमंत्री ने ऐसा कुछ किया तो वह पंजाब भर में चक्का जाम कर देंगे। 
 

विज्ञापन
Punjab Roadways and Punbus Union warned CM bhagwant mann for their demands
सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

मुख्यमंत्री का वादा वफा होने के इंतजार में बैठी पंजाब रोडवेज व पनबस यूनियन ने इस बार सीएम को चेतावनी दे दी है। पंजाब रोडवेज व पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है कि अगर इस बार 14 सितंबर को मुख्यमंत्री ने उनके साथ रखी मीटिंग रद्द की तो वह पूरे पंजाब में बसों का चक्का जाम कर देंगे। 

विज्ञापन


यूनियन के नेताओं का कहना था कि उन्हें यह चेतावनी इसलिए देनी पड़ रही है क्योंकि इससे पहले मुख्यमंत्री 3-4 बार मीटिंग का आश्वासन देकर उसे रद्द कर चुके हैं। कर्मचारियों ने कहा कि अगर इस बार भी मुख्यमंत्री ने ऐसा कुछ किया तो वह पंजाब भर में चक्का जाम कर देंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब के बच्चे करेंगे AI की पढ़ाई, रोबोट बनाना भी सीख सकेंगे, मोहाली के सरकारी स्कूल से शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलजीत सिंह जल्लेवाला कहा कि यूनियन की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर पटियाला में मुख्यमंत्री के घेराव का कार्यक्रम बनाया गया था, लेकिन प्रशासन ने सीएम से बात करके उन्हें 25 अगस्त को मीटिंग का समय तो दिया लेकिन यह बैठक स्थगित कर दी गई। ऐसा एक नहीं कई बार हुआ है, लेकिन अब उम्मीद है कि यूनियन के साथ जो 14 सितंबर को बैठक रखी गई वह रद्द नहीं होगी व मुख्यमंत्री कच्चे कर्मचारियों की मांगों का समाधान करेंगे। 

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की हालत यह है कि पंजाब सरकार पिछले दो सालों के दौरान एक भी नई बस नहीं खरीद पाई है व ट्रांसपोर्ट माफिया राज पूरी तरह से हावी हो गया है। पंजाब सरकार परिवहन विभाग चलाने में विफल हो रही है और परिवहन पर भी ट्रांसपोर्ट माफिया कब्जा होता जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed