फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Police's ASI died, bullet injuries

पंजाब पुलिस के एएसआई की गोली लगने से मौत

Sun, 11 Oct 2020 08:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police's ASI died, bullet injuries
पंजाब पुलिस के एएसआई हीरालाल की पुलिस लाइन में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसीपी हरसिमरत सिंह और थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार एएसआई हीरा लाल ने काफी लोन लिया हुआ था, जिस कारण वह डिप्रेशन में रहता था। गांव पंडोरी में रहने वाले हीरालाल ने अपनी सारी जायदाद बेचकर होशियारपुर में कोठी बना ली थी। कोठी बनाने के लिए उसने लोन भी लिया हुआ था। महीने की करीब 40 हजार रुपये किस्त भर रहा था। इससे वह परेशान रहता था। कोठी बनाते हुए उसने भारी-भरकम लोन ले लिया था। जितनी उतनी उसकी पगार थी, उससे ज्यादा उसकी किस्तें जा रही थीं। वहीं एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों ने बताया कि हीरालाल को इन दिनों जमशेर मंडी में तैनात किया गया था। उसकी रविवार को किसानों के धरने पर ड्यूटी थी। वह ड्यूटी देने के लिए पुलिस लाइन आया और सर्विस रिवॉल्वर साफ करते वक्त सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक हीरा के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed