{"_id":"78109ced2ea9fe95b754da1954a42560","slug":"punjab-mansa-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज न लौटाने पर स्कूल की जमीन पर किया कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज न लौटाने पर स्कूल की जमीन पर किया कब्जा
अमर उजाला, मानसा
Updated Sat, 21 Jun 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
गांव कस्बा बोहा के एक प्राइवेट स्कूल संचालक द्वारा बैंक से लिया कर्ज न लौटाने पर बैंक ने पुलिस की मदद से स्कूल की जमीन पर कब्जा ले लिया। यह स्कूल बोहा के गांव शेरखां वाला रोड पर बना हुआ है।
पता चला है कि करीब दो कनाल रकबे में बने इस स्कूल पर स्कूल प्रबंधकों ने करीब 25 लाख रुपये का कर्ज लिया था। बैंक प्रबधंकों ने यह कार्रवाई डीसी मानसा के आदेशों पर की। बोहा के शेरखां वाला बुढ़लाडा पब्लिक स्कूल प्रबंधकों ने स्टेट बैंक आफ पटियाला की बोहा ब्रांच से करीब 25 लाख का कर्ज 2011 में लिया था।
इसकी किस्तें टूटनी शुरू हो गईं। बैंक ने स्कूल को नोटिस भेजे और चेतावनी भी दी गई लेकिन प्रबंधन ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इस पर बैंक प्रबंधक पुलिस को लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने स्कूल की जमीन पर कब्जा कर लिया। बैंक द्वारा यह रकम करीब 30 लाख मांगी गई।
विज्ञापन
थाना बोहा के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि बैंक की किस्तें न भरने को लेकर उक्त कार्रवाई की गई है। अब स्कूल प्रबंधन ने राशि को भरने का एक माह का समय मांगा हैं और बैंक ने मोहलत दे दी है। इस मौके पटवारी व कानूगो भी साथ थे। स्कूल प्रबंधन के सुखपाल सिंह ने बताया जल्द ही उक्त रकम अदा कर दी जाएगी।