फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, school mafia

इंटक निजी स्कूलों के बाहर करेगी प्रदर्शन

Sat, 05 Dec 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 05 Dec 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, school mafia
पंजाब में अब स्कूल माफिया ने भी लोगों को लूटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यह आरोप इंडियन नेशनल ट्रे़ड यूनियन (इंटक) ने लगाया है। साथ ही एलान किया है कि इंटक उन स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी, जो पच्चीस फीसदी गरीब बच्चों को अपने स्कूलों में दाखिला नहीं देंगे। इंटक के प्रदेश प्रधान मलविंदर सिंह लक्की, करनैल सिंह भाटिया, अशोक गुप्ता ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि सूबे में शिक्षा माफिया सक्रिय है। निजी स्कूल संचालकों ने ट्रस्ट बनाकर सस्ती जमीन ले रखी है।

प्रदेश के तकरीबन सभी निजी स्कूलों में कानून के मुताबिक कुछ भी नहीं है। जमीनी कारोबार करने वाले शिक्षा के क्षेत्र में उतर चुके हैं। वह स्कूल में बढ़िया सुविधाएं देने की बात कहकर बच्चोें के अभिभावकों से भारी फीस ले रहे हैं। गरीबों व मध्यम वर्गीय लोगों के बच्चों का पढ़ना इस स्कूलों में एक सपना बनकर रह गया है। हालात यह है कि स्कूलों के स्टाफ के बच्चों भारी भरकम फीसों के कारण इन स्कूलों में नहीं पढ़ सकते हैं।

इंटक के पास ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि शिक्षा के अधिकार के कानून का सरेआम उल्लंघन हो रहा है, जबकि स्कूलों में 25 फीसदी गरीबों के बच्चों को स्थान मिलना चाहिए। इंटक आने वाले दिनों में ऐसे स्कूलों को बेनकाब करेगी, जो गरीबों के साथ मजाक तो करते हैं साथ ही एक्ट का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed