फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, rajinder kaur bhattal

भट्ठल का 4 माह में नशा मुक्त पंजाब देने का दावा

Sun, 27 Dec 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 27 Dec 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, rajinder kaur bhattal

पंजाब में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्ठल ने दावा किया है कि कांग्रेस की सरकार आने पर 4 माह में सूबे को नशा मुक्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने शराब पर प्रतिबंध लगाने के बारे में कुछ नहीं कहा। पूर्व मुख्यमंत्री एलपीयू में आयोजित इंदिरा गांधी नेशनल माडल यूनाईटेड नेशन कांफ्रेंस में पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिक रहा सिंथेटिक ड्रग्स नौजवानों की जिंदगी खराब कर  रहा है, इस नशे को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के बह रहे दरिया को कांग्रेस पहल के आधार पर रोकेगी।
विज्ञापन


पंजाब में कांग्रेस की सरकार आने पर उन्होंने कहा कि यूथ को सरकार में महत्वपूर्ण पद दिए जाऐंगे। यूथ  और तजुर्बेकार दोनों ही इस सरकार का हिस्सा होंगे। खैहरा के पार्टी छोड़कर आप में जाने पर उन्होंने कहा कि इसका उन्हें अफसोस है। साथ ही कहा आते-जाते रहते हैं। इससे पार्टी को कोई फर्क नही पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के आड एंड इवेन को बिना तैयारी का फैसला करार दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार का जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार खुद इस फैसले को लेकर आश्वस्त नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरी सरकार का हाल यह है कि आप के वालंटियर ही लोगों के चालान कर रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने वालंटियर को ही पुलिस का कार्य सौंप दिया है। पूर्व राज्यपाल शिवराज पाटिल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो आम जनता की मुश्किलों को समझ सकती है। कांग्रेस ने हर वर्ग के लोगों के बारे में सोचा है। उन्होंने कहा पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार हर क्षेत्र में फेल साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed