फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, crime, firing in court

अदालत परिसर के बाहर दो गुटों में झड़प

Wed, 15 Jul 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 15 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय अदालत में बुधवार को तारीख पर आए दो गुट मामूली कहासुनी के बाद आपस
विज्ञापन
में भिड़ गए। इसके बाद एक गुट के सदस्यों ने हवा में फायर कर दिया।

सूचना पाते ही अदालत के बाहर भारी पुलिस फोर्स इकट्ठी हो गई। एसीपी क्राइम हरजिंदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां से चार युवकों को हिरासत में ले लिया। स्थानीय बारादरी पुलिस नेे दोनों गुटों के लगभग 12 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

बुधवार को स्थानीय अदालत में हत्या के प्रयास के केस में पेशी थी। इसमें लालचंद लाली निवासी न्यू हरगोबिंद नगर तारीख भुगतने के लिए अदालत आया हुआ था। वहीं दूसरी ओर से अदालत में विकास कल्याण और उसके साथी मनु सूरी व दीपक भी पेशी पर आए थे।

इस दौरान दोनों गुटों में आपस में मामूली बात पर कहासुनी हो गई। दोनों गुट अदालत परिसर के बाहर आकर झगड़ा करने लगे। दोनों गुटों ने अपने-अपने साथियों को बुला लिया। इस दौरान एक गुट के सदस्यों की ओर से हवाई फायर कर दिए गए।  जानकारी के मुताबिक लाल चंद लाली और विकास कल्याण बीते कुछ समय से रंजिश चल रही है। बुधवार को यह रंजिश अदालत परिसर में टकराव में बदल गई।

अदालत परिसर के बाहर गोली चलने की घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर एसीपी क्राइम हरजिंदर सिंह, एसएचओ बारादरी भूषण सेखड़ी अदालत परिसर पहुंचे। उन्होंने चार युवकों लाल चंद लाली, मनु सूरी, दीपक और नरिंदर निवासी गुज्जा पीर रोड को मौके से काबू कर लिया।

एसएचओ भूषण सेखड़ी का कहना है कि इसके अलावा पुलिस ने आठ अन्य युवकों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पता चला है कि गोली देसी कट्टे यानी अवैध रिवाल्वर से चलाई गई थी। एसएचओ सेखड़ी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed