फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, cm badal, markfed

देश में इमरजेंसी के हालात नहीं : बादल

Wed, 24 Jun 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 24 Jun 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भाजपा के शीर्ष नेता लाल किशन आडवाणी के
विज्ञापन
देश में इमरजेंसी वाले हालात वाले बयान को आधारहीन बताया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश को इमरजेंसी लगाने की गलती नहीं करनी चाहिए। देश के हालात ऐसे भी नहीं हैं कि इमरजेंसी लगानी पड़ जाए। 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी देश पर एक काला धब्बा था। मुख्यमंत्री बादल ने बुधवार को गांव चूहडवाली में खुली मार्कफेड कैनरी का उद्घाटन किया। मार्कफेड द्वारा लगाए गए इस यूनिट पर लगभग 50 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस यूनिट में करीब 66 लाख केन, 39 लाख पाउच, 18 लाख कैचअप बोतलें व अन्य पैकिंग सामग्री बनाई जाएगी।

बादल ने पंजाब के किसानों को फसली चक्र से निकलकर दूसरी तरह की खेती करने के लिए भी प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के किसान धान की खेती के बजाय मक्की, मशरूम व अन्य प्रकार की खेती करने में आगे आएं। खेती में विभिन्नता आने से किसान को फायदा ही होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हर संभव सहायता करने के लिए वचनबद्ध है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग दिवस मनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि कुछ लोग योग को केवल हिंदुत्व एजेंडे के साथ जोड़कर देख रहे हैं। योग केवल हिंदुत्व एजेंडा नहीं है, बल्कि इसे स्वास्थ्य के तौर पर देखना चाहिए।। इसको कोई भी अपना सकता है। मैं खुद योग करता हूं। योग पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

बादल ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव अविनाश राय खन्ना की तरफ से शराब के ठेकों का समय निर्धारित करने के पत्र पर वे खुद विचार करेंगे। इस मुद्दे पर कानून के मुताबिक ही कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed