फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab is Champion in Gatka and kabaddi match

गतका और कबड्डी मुकाबले में पंजाब बना चैंपियन

Thu, 19 Nov 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 19 Nov 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
Punjab is Champion in Gatka and kabaddi match
61वीं नेशनल स्कूल गेम्स में पंजाब के धुरंधर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने गतका के अंडर-19 लड़के एवं लड़कियों के वर्ग में चैंपियन बनने का खिताब प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसके अलावा पंजाब टीम कबड्डी के अंडर-17 लड़कों के वर्ग में चैंपियन बनी, जबकि कबड्डी अंडर-19 ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया। हॉकी अंडर-17 लड़के एवं लड़कियों के वर्ग में पंजाब टीमें फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।
विज्ञापन


जालंधर में करवाई जा रही नेशनल स्कूल गेम्स के गतका के अंडर-19 लड़कों के वर्ग में मेजबान पंजाब ने 25 अंक लेकर पहला, चंडीगढ़ ने 15 अंक लेकर दूसरा और दिल्ली ने 2 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के गतका अंडर-19 ग्रुप में मेजबान पंजाब ने 23 अंक लेकर पहला, चंडीगढ़ ने 17 अंक लेकर दूसरा और गुजरात ने 3 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कबड्डी सर्कल स्टाइल के अंडर-17 लड़कों के वर्ग में मेजबान पंजाब ने हरियाणा को 60-24 से पराजित कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं हरियाणा टीम दूसरे स्थान पर रही।

चंडीगढ़ ने गुजरात को 34-14 अंक से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा कायम किया। कबड्डी सर्किल स्टाइल अंडर-19 लड़कों के वर्ग में हरियाणा टीम ने पंजाब को 49-43 से पराजित कर पहला स्थान हासिल किया।

पंजाब की टीम दूसरे स्थान पर रही। चंडीगढ़ ने विद्या भारती को 50-16 अंक से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हॉकी अंडर-17 लड़कियों के सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब ने झारखंड को 5-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।


दूसरे सेमीफाइनल मैच में मिजोरम ने ओडिशा को 1-0 से हराकर फाइनल में स्थान कायम किया। फाइनल में पंजाब की टक्कर मिजोरम के साथ होगी।

हॉकी अंडर-17 लड़कों के वर्ग में पंजाब ने ओडिशा को 4-2 से हरा कर फाइनल में स्थान कायम किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कमल किशोर यादव, शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स सरबजीत सिंह तूर, जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदरपाल सिंह और एईओ गुरिंदर सिंह संघा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed