{"_id":"61baeeabdc09417923677249","slug":"punjab-assembly-election-aam-aadmi-party-convenor-arvind-kejriwal-is-now-talks-about-nationalism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की सत्ता की डगर: पिछली बार गर्मख्यालियों से नजदीकी के कारण मिली थी हार, अब राष्ट्रवाद की नैया पर सवार हुए केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की सत्ता की डगर: पिछली बार गर्मख्यालियों से नजदीकी के कारण मिली थी हार, अब राष्ट्रवाद की नैया पर सवार हुए केजरीवाल
Thu, 16 Dec 2021 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:16 PM IST
सार
2017 में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के पूर्व आतंकी गुरविंदर सिंह की कोठी में रात गुजारकर आरोपों में घिर गए थे। तमाम विरोधी दलों ने केजरीवाल को बुरी तरह घेर लिया था और उनको पंजाब की अमन शांति को खतरा बताकर पंजाब में खूब शोर शराबा किया।
विज्ञापन
जालंधर में तिरंगा यात्रा में शामिल अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी पंजाब में 2017 के चुनाव में लगे कट्टरपंथियों से नजदीकियों के दाग अब राष्ट्रवाद से धोने की तैयारी कर रहे हैं। कट्टरपंथियों की नजदीकियों के कारण ही 2017 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को पंजाब में करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में तिरंगा यात्रा और आतंकवाद के खिलाफ तीखी बयानबाजी कर पंजाब के लोगों को राष्ट्रवाद के जरिए अपने साथ जोड़ने की कोशिश में लगे हैं। पंजाब में भाजपा के अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह भी राष्ट्रवाद के सहारे आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, 2017 में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के पूर्व आतंकी गुरविंदर सिंह की कोठी में रात गुजारकर आरोपों में घिर गए थे। तमाम विरोधी दलों ने केजरीवाल को बुरी तरह घेर लिया था और उनको पंजाब की अमन शांति को खतरा बताकर पंजाब में खूब शोर शराबा किया। यही नहीं, हिंदू तख्त के प्रमुख महंत पंचानंद गिरी ने अरविंद केजरीवाल से दो दिन में केसीएफ के आतंकी की कोठी में रुकने का कारण स्पष्ट करने को कहा था। केजरीवाल के कोठी में ठहरने से हिंदू वोटरों में खासी नाराजगी पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
पंजाब में 2017 के चुनाव में मुद्दा ही केजरीवाल की गर्मख्यालियों से नजदीकियां बन गया था। अकाली सुप्रीमो सुखबीर बादल ने तो तीखा वार किया कि पाकिस्तान की सीमा से लगते संवेदनशील इलाकों में आम आदमी पार्टी की सरगर्मियां भविष्य में पंजाब की अमन शांति के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। पंजाब में बेअदबी की घटनाएं तब से शुरू हुईं, जबसे आम आदमी पार्टी पंजाब में आई है। सभी नक्सली एकजुट हो गए हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाकर केजरीवाल पर वार किए। यहां तक कहा कि केजरीवाल की सरकार के बाद पंजाब एक बार फिर से आतंकवादी ताकतों के शिकंजे में होगा।
विज्ञापन