फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, shopkeepers dharna, dirty water, protest at muktsar, jalandhar, punjab

गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान दुकानदारों का धरना

Tue, 09 Aug 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Tue, 09 Aug 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
protest, shopkeepers dharna, dirty water, protest at muktsar, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
सीवरेज के गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान नाका नंबर दो के दुकानदारों ने मंगलवार को धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी ओर से दुकानें बंद कर नगर काउंसिल और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


दुकानदारों का आरोप था कि वह बीते पांच सालों से सीवरेज की समस्या से जूझ रहे हैं। बार-बार अधिकारियों के ध्यान में मामला लाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। दुकानदारों ने कहा कि नगर काउंसिल की ओर से सीवरेज की निकासी के प्रबंधों को अनदेखा करते हुए गांधी चौक से रामबाड़ा बाजार तक सड़क ऊंची कर दी गई है। इस वजह से बाजार की गलियों हकीमां वाली गली, राम बाड़ा बाजार मंदिर वाली गली में अकसर ही सीवरेज का पानी कई दिनों तक खड़ा रहता है। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब का पानी भी इसी ओर छोड़ा जाता है।
विज्ञापन


पानी खड़ा रहने की वजह से डेंगू, मलेरिया व अन्य बीमारियां फैलने का भय बना रहता है। करीब चार घंटे तक दुकानदारों ने यातायात ठप रखा, लेकिन कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उनकी सार लेने नहीं पहुंचा। दुकानदारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान न किया गया तो वह संघर्ष तीव्र करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी स्थान पर ही करीब दो साल पहले एक बैंक कर्मचारी की खड़े पानी में करंट आने से मौत हो गई थी। इस दौरान मनजीत सिंह कंडा, रमेश क्लाथ हाउस, जगतार सिंह, भूषण कुमार, अशोक कुमार, सीता राम खिच्ची, मनजीत सिंह, मक्खन खिच्ची, नोटी भूषण, रिंकू कुमार, टिंकू कुमार, राज कुमार, सतीश सत्संगी, अजय, कृष्ण कुमार मौजूद थे। काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी का कहना है कि सीवरेज में मिट्टी जमा होने से सही निकासी नहीं हो रही। इसकी सफाई करवा दी जाएगी। गली ऊंची होने के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि इसका एस्टिमेट तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed