अध्यापक यूनियनें करेंगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
यूनियन के जिला प्रधान पवन शर्मा और उप प्रधान सुशील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पिछले चुनाव में उनसे कई तरह के वादे किए थे, लेकिन उनमें से कोई भी पूरा नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने उनसे किए वादे तोड़कर यह साबित कर दिया है कि अब सरकार पर भरोसा करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अध्यापक यूनियनों को नाराज करने का खामियाजा अकाली-भाजपा सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।