फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, people protest, dirt water, supply of water, village gurusar, muktsar, jalandhar, punjab

गंदे पानी की सप्लाई से गुस्साए लोगों का रोष प्रदर्शन

Sun, 26 Jun 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Sun, 26 Jun 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
protest, people protest, dirt water, supply of water, village gurusar, muktsar, jalandhar, punjab
मुक्तसर में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
जिले के गांव गुरुसर में जल घर से बिना फिल्टर किए गंदे पानी की सप्लाई से गुस्साए लोगों ने रविवार को रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने ठेकेदार पर फिल्टर साफ करने को आई सामग्री खुर्द-बुर्द करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी गांव गुरुसर निवासी बलजिंदर सिंह, पंच गुरसेवक सिंह, मिंटू, बलकार सिंह, गुरदीप सिंह, चरनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, राज सिंह, शिवराज सिंह और दर्शन सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। फिल्टर को साफ नहीं किया गया है। इससे बीमारियां फैलने की संभावना है।
विज्ञापन


विभाग के पास फिल्टर साफ करने के लिए जो सामग्री आई थी, उसे ठेकेदार ने खुर्द बुर्द कर दिया है। अब पानी बिना शुद्ध किए ही लोगों तक पहुंच रहा है। जलघर की सफाई का भी हाल बेहाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से जल घर में खामियां दूर कर निर्विघ्न साफ पानी सप्लाई देने की मांग की। जल सप्लाई सैनिटेशन विभाग के एसडीओ अमित ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उन्होंने तो फिल्टरों की सफाई के चलते सप्लाई ही बंद की हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed