फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest of dam displaced in in pathankot

तबादले के बाद डीसी हुए रिलीव तो बांध विस्थापितों ने घेरी कोठी

Thu, 30 Jul 2020 09:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
protest of dam displaced in in pathankot
डीसी गुरप्रीत सिंह खेहरा वीरवार को डीसी ऑफिस से रिलीव हुए। माधोपुर स्थित कैंप ऑफिस में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। सूचना मिलते ही बैराज बांध विस्थापितों ने डीसी की कोठी का घेराव कर दिया। बैराज औसती संघर्ष कमेटी जैनी जुगियाल के सदस्यों ने प्रधान दयाल सिंह की अध्यक्षता में वहां नारेबाजी की। डीसी ने उनके साथ मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलवाने का आश्वासन देकर लौटा दिया। दरअसल, बैराज औसती संघर्ष कमेटी जैनी जुगियाल के सदस्य पिछले लंबे अरसे से बांध विस्थापितों को नौकरी दिलवाने और बैकडोर से भर्ती कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जांच कमेटी डीसी पठानकोट के नेतृत्व में बनाई गई। लेकिन, इसी दौरान 6 डीसी बदल जाने से जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही। इसी के चलते विस्थापितों ने डीसी की कोठी का घेराव किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed