फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, not ban, modi government, protest against prime minister modi, ferozepur, jalandhar, punjab

‘मोदी सरकार लोगों को परेशान करना बंद कर, नोटों का प्रबंध करें’ 

Wed, 23 Nov 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Wed, 23 Nov 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
protest, not ban, modi government, protest against prime minister modi, ferozepur, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला फाजिल्का के सचिव हंस राज गोल्डन और जिला ज्वाइंट सचिव सुरेंद्र ढंडिया ने कहा कि मोदी सरकार लोगों का ध्यान असल मसलों से हटाने के लिए हमेशा नया ड्रामा करती है।
विज्ञापन


यह फैसला मोदी के अकेले का है जबकि ऐसा फैसला लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी होना जरूरी हैं। मोदी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करने की कोई जरूरत नहीं समझी। इस नोटबंदी से गरीब व मध्य वर्ग के लोग जो अपने कार्य में जुटे हुए थे, उन्हें बैंकों के सामने लाइनों में खड़ा कर दिया गया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्दी समाधान न हुआ तो लोगों का सब्र टूट जाने के बाद सड़कों पर आने के लिए विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर सर्व भारत नौजवान सभा पंजाब के अध्यक्ष परमजीत ढाबां व जिला उपाध्यक्ष हरभजन छप्पड़ीवाला ने कहा कि नौजवान अपना रोजगार मांगने और रेगुलर करने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे थे। अब नोटबंदी के कारण सभी प्रोग्राम रद्द हो गए हैं। इस मौके पर नौजवान प्रभारी नरेंद्र ढाबां, सतीश छप्पड़ीवाला, सुखदेव धरमूवाला, जगदेव हीरेवाला, रमेश सुखेरा, कृष्ण धरमूवाला, करनैल बग्घेके, जगदेव तारेवाला ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed