फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, MP, Bhagwant Mann, protest against MP, blue cards, muktsar, jalandhar, punjab

सांसद मान के खिलाफ नीले कार्ड धारकों का प्रदर्शन

Thu, 01 Sep 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Thu, 01 Sep 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
protest, MP, Bhagwant Mann, protest against MP, blue cards, muktsar, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
कोटकपूरा रोड स्थित मॉडल टाउन के नीले कार्ड धारकों ने वीरवार को सांसद भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सांसद का पुतला फूंक उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सांसद भगवंत सिंह मान की ओर से भिखारी कहने पर नीले कार्ड धारकों में रोष पनप रहा है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि बीते दिनों भगवंत मान ने अपने एक बयान में नीले कार्ड उपभोक्ताओं को भिखारी कहा है, जो सही नहीं है। मान ने अपने बयान में कहा था कि आटा-दाल के नाम पर नीले कार्ड धारकों की गिनती बढ़ाकर भिखारी पैदा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस बात के लिए जब तक भगवंत मान माफी नहीं मांगते तब तक उनके खिलाफ इसी तरह प्रदर्शन जारी रहेंगे। यही नहीं मॉडल टाउन में आम आदमी पार्टी के नेताओं के आने पर भी बैन लगाया जाएगा। अगर आप का कोई नेता या कार्यकर्ता उनके क्षेत्र में आएगा तो उसका विरोध किया जाएगा। इस दौरान रामदित्ता सिंह बराड़, हरिंदर सिंह मान, अमरजीत सिंह, वकील सिंह, गोरा सिंह, भिंदर सिंह, धरमिंदर सिंह संधू, तेजिंदर मान, रणजीत राम, उदय सिंह समेत बड़ी गिनती में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed