{"_id":"57f391164f1c1bc33227045e","slug":"protest-mini-secretariat-siege-of-mini-secretariat-students-protest-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने किया मिनी सचिवालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने किया मिनी सचिवालय का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Tue, 04 Oct 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
सरकारी कॉलेज की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की ओर से बढ़ाई फीसों के विरोध में पंजाब स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में मंगलवार को मिनी सचिवालय का घेराव किया।
इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने के दौरान यूनियन की ओर से अपनी मांगों पर एडीसी लखमीर सिंह को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
सरकारी कॉलेज के विद्यार्थी कॉलेज से पैदल रोष मार्च करते मिनी सचिवालय तक पहुंचे। पंजाब स्टूडेंट यूनियन के जोनल नेता गगन संग्रामी और गुरविंदर हराज ने कहा पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से फीसों में 75 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब राज्य सरकार के इशारे पर हो रहा है। राज्य सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि जब तक बढ़ाई हुई फीस वापस नहीं ली जाती उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान संगीता रानी, नेहा, राधा, जिया, जसप्रीत कौर, सतवीर कौर, मनप्रीत कौर, लवप्रीत सिंह, रुपेंदर सिंह, मनदीप सिंह, सुरेंद्र कुमार और जगमीत सिंह मौजूद थे।