{"_id":"5792214d4f1c1b7a41c4c286","slug":"protest-jam-road-jam-local-school-moga-kotakpura-highway-faridkot-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों के खिलाफ दो घंटे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों के खिलाफ दो घंटे चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पंजगराईं कलां (फरीदकोट)
Updated Fri, 22 Jul 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यक हक संघर्ष कमेटी, पंजाब स्टूडेंट यूनियन और आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को निजी स्कूलों की मनमानियों के खिलाफ कस्बे में रोष प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक मोगा-कोटकपूरा हाईवे पर चक्का जाम किया। इस दौरान स्कूलों पर शिक्षा के अधिकार कानून की अनदेखी कर स्कूल विकास फंड के नाम भारी भरकम दाखिला वसूल कर अभिभावकों और बच्चों का आर्थिक शोषण करने के आरोप लगाए गए।
आम आदमी पार्टी के नेता नछतर सिंह बराड़, पीएसयू नेता मोहन सिंह औलख व विद्यक कमेटी के विजय कुमार गर्ग ने कहा कि निजी स्कूलों व कॉलेजों में दाखिले व विकास फंड के रूप में मोटी रकम वसूली जाती है। इसके अलावा बच्चों को एक ही दुकान से किताबें, कापियां और वर्दी खरीदने को मजबूर किया जाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों की इन मनमानियों के खिलाफ बीते माह डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट को मांग पत्र भी सौंपा गया था। उन्होंने इस मामले में डीईओ (स) को जांच कर योग्य कदम उठाने के आदेश दिए थे, लेकिन शिक्षा विभाग ने कोई हल नहीं निकाला। धरनाकारियों ने रोष जताया कि बीते दिनों रोष जताने पर कस्बे के एक निजी स्कूल ने पंचायत की हाजिरी में दाखिले का 35 प्रतिशत हिस्सा आने वाले महीनों की फीस में कटौती करने का वादा किया था, लेकिन अब स्कूल के प्रबंधक अपने वादे से मुकर गए हैं। इस वजह से उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
चक्का जाम होने की सूचना मिलने पर थाना बाजाखाना के प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे। शनिवार को स्कूल प्रबंधकों के साथ मीटिंग करवाकर मसले का समाधान निकालने का भरोसा देकर धरना खत्म करवाया। इस दौरान पूर्व पंच गुरजीत सिंह गिल, कुलवंत सिंह कंता, सुखजिंदर सिंह गिल, हरदीप सिंह और सुखमंदर सिंह सुक्खा मौजूद थे।
वहीं कस्बे में धरनाकारियों को शांत करवाने पहुंचे थाना बाजाखाना प्रभारी दलबीर सिंह के साथ आए हथियारबंद सादा वर्दी धारक पुलिस कर्मी ने आम लोगों और मीडिया पर धौंस दिखाई। कानून के मुताबिक कोई भी पुलिस कर्मचारी सार्वजनिक स्थल पर बिना वर्दी के हथियार लेकर नहीं चल सकता। इस मामले में संपर्क किए जाने पर एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान ने जांच करवाए जाने का भरोसा दिया।