{"_id":"5f77571a8ebc3e1a26443a75","slug":"protest-in-pathankot-pathankot-news-pkl389717523","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में हिंदू बैंक खाताधारकों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में एपीके रोड पर अनशन पर बैठे हिंदू बैंक के खाताधारक।
- फोटो : PATHANKOT
Link Copied
पठानकोट में हिंदू को-ऑपरेटिव बैंक के खाताधारकों एवं शेयर होल्डरों ने एपीके रोड पर अनशन शुरू कर दिया। 80 करोड़ एनपीए के कारण आरबीआई की ओर से पैसों की निकासी पर लगाई गई पाबंदी से लोग परेशान थे। चिलचिलाती धूप में बैठने के कारण महिला खाताधारक कमलेश कटारिया बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। खाताधारकों का कहना है कि जब तक उन्हें उनके पैसे वापस नहीं मिलते तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरने का नेतृत्व कर रहे खाताधारक रजत प्रिंस बाली ने बताया कि चार महीने से सत्याग्रह करते हुए कांग्रेस विधायक अमित विज, भाजपा सांसद सनी देओल, पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा और आम आदमी पार्टी के पठानकोट हलका इंचार्ज सौरभ बहल से मुलाकात की गई। सभी ने आश्वासन दिया लेकिन किसी ने भी समस्या का समाधान नहीं करवाया। मजबूर होकर गांधी जयंती पर वाल्मीकि चौक में अनशन करना पड़ा। अनशन पर बैठे हिंदू को-ऑपरेटिव बैंक के खाताधारकों एवं शेयर होल्डरों ने एपीके रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने पीर बाबा चौक और काली माता मंदिर से वाल्मीकि चौक जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। इस वजह से शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति रही। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी बैंक मैनेजमेंट के खिलाफ दिए जा रहे धरने में खाताधारकों का समर्थन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।