फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Protest in Jalandhar

हाथरस में हुई घटना के विरोध में दिनभर प्रदर्शन, नारेबाजी

Fri, 02 Oct 2020 10:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Protest in Jalandhar
हाथरस में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं भाजपा नेताओं ने मौन व्रत रखकर लुधियाना में कांग्रेसकी धक्केशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ वाल्मीकि समाज ने भी हाथरस में हुई घटना पर रोष जताया। कांग्रेस नेताओं ने कंपनी बाग चौक में योगी सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सांसद चौधरी संतोष सिंह, विधायक राजेंद्र बेरी, मेयर जगदीश राजा, जिला कांग्रेस प्रधान बलदेव सिंह देव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ, जसलीन सेठी समेत कई बड़े नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। विधायक राजेंद्र बेरी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अराजकता बढ़ गई है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। परिवार को इंसाफ के लिए जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी हाथरस जा रहे थे तो केंद्र सरकार की शह पर धक्का-मुक्की की गई और हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

वहीं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी, जिला प्रधान सुशील शर्मा समेत नेताओं की तरफ से कंपनी बाग में धरना दिया गया। उससे कुछ दूरी पर वाल्मीकि समाज की तरफ से हाथरस कांड के खिलाफ धरना दिया जा रहा था। इसमें वाल्मीकि समाज के नेता पवन गोरा व उनके साथी शामिल थे। जैसे ही वाल्मीकि भाईचारे को इसकी सूचना मिली कि भाजपा नेता कंपनी बाग में एकत्रित हुए हैं तो समाज के लोगों ने भाजपा नेताओं को घेरने के लिए वाल्मीकि समाज के लोग नारेबाजी करते बढ़ने लगे। इसके बाद भाजपा नेता कंपनी बाग से निकल गए। दिन भर भारी पुलिस बल जालंधर के संवेदनशील इलाकों में तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed