{"_id":"57ea6a014f1c1b6d19573b21","slug":"protest-doctors-team-water-tank-teacher-s-check-up-ferozepur-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का चेकअप करने टंकी पर चढ़ी डाक्टरों की टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का चेकअप करने टंकी पर चढ़ी डाक्टरों की टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Updated Tue, 27 Sep 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के हलके में सात दिन से पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे नौ बेरोजगार पीटीआई शिक्षकों में से दो की हालत बिगड़ने पर मंगलवार को एसडीएम अविकेश गुप्ता के आदेश पर डाक्टरों की टीम उनका चेकअप करने के लिए टंकी पर चढ़ी।
शिक्षक भूखे-प्यासे टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे थे। जिला प्रशासन ने मंगलवार को समाचार पत्रों में शिक्षकों की हालत बिगड़ने की खबर प्रकाशित होने पर सेहत विभाग की टीम भेजी। शिक्षक नेताओं का कहना है कि महिला बेरोजगार अध्यापक हरदीप कौर और हरजिंदर सिंह मानसा की हालत खराब हो जाने के कारण एसडीएम अविकेश गुप्ता के आदेश पर सरकारी अस्पताल के डाक्टर नीलू चुघ की अगुवाई में टीम वाटर वर्क्स की टंकी पर चढ़ी।
टीम ने चेकअप करने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों को बताया कि दो शिक्षकों की हालत बेहद खराब है। एसडीएम अविकेश गुप्ता ने शिक्षकों को नीचे उतारने की अपील की लेकिन शिक्षक नीचे नहीं उतरे। उधर, स्थानीय तहसील परिसर में पक्का धरना लगाकर बैठे बेरोजगार पीटीआई अध्यापकों ने कहा कि जितनी देर तक उनकी मांग 2011 में पीटीआई अध्यापकों की पोस्टों के लिए जारी किए विज्ञापन के तहत बिना टेस्ट के भर्ती नहीं की जाती, उस समय तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
जरूरत पड़ने पर इस संघर्ष को तेज भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान अगर किसी भी तरह का नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार व स्थानीय जिला प्रशासन होगा। टंकी के ऊपर चढ़ कर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार अध्यापकों की सेहत की जांच करने के लिए जाने वाले डाक्टर की टीम के अलावा एसडीएम अविकेश गुप्ता, नायब तहसीलदार गुरसेवक सिंह भुल्लर उपस्थित थे।