फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, dharna, contract employees, state government, ministers, moga, jalandhar, punjab

ठेका मुलाजिमों का राज्य सरकार के मंत्रियों के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 11 Oct 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 11 Oct 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
protest, dharna,  contract employees, state government, ministers, moga, jalandhar, punjab
रोष मार्च - फोटो : Demo Pic
दशहरा उत्सव के मौके मुख्य चौक पर अलग-अलग विभागों में काम करते ठेका मुलाजिमों ने सेवाएं रेगुलर करवाने के लिए ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा बैनर के तले राज्य सरकार के संबंधित विभागों के मंत्रियों का पुतला फूंका। इससे पहले नेचर पार्क में सरकार खिलाफ नारेबाजी कर बाजार में रोष मार्च निकाला। इस दौरान सेवाओं रेगुलर होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसए रमसा अध्यापक जत्थेबंदी के प्रदेश नेता दीदार सिंह मुद्दकी, पनबस कान्ट्रैक्ट जत्थेबंदी के नेता रेशम सिंह गिल, जल सप्लाई और सैनिटेशन जत्थेबंदी वरिंदर सिंह मोमी, मॉडल स्कूल एसोसिएशन से डॉ. अमृतपाल सिंह, शहीद किरनजीत कौर एक्शन कमेटी से वीरपाल कौर सिधाना ने कहा कि सरकार ठेका मुलाजिमों को रेगुलर करने के बारे में गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित विभागों में बिना किसी शर्त, पूरा वेतन, पूरे भत्ते समेत पेंशनरी लाभ रेगुलर किया जाए और ठेका मुलाजिमों पर पाए झूठे पर्चे रद्द किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक ओर ठेका मुलाजिमों को रेगुलर करने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं मनरेगा मुलाजिम आठ सालों से पंचायती विभाग में काम कर रहे हैं। वहीं अब उन्हें नौकरी से निकालने के पत्र जारी कर संबंधित डिप्टी कमिश्नरों को पत्र लागू करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed