{"_id":"57a704e24f1c1ba8672ba765","slug":"protest-deputy-chief-minister-protest-against-sukhbir-badal-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Sun, 07 Aug 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
शहीद किरनजीत कौर इजीएस, एआइई, एसटीआर अध्यापक यूनियन की ओर से रविवार को कोटकपूरा चौक में उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का पुतला फूंका गया। इस दौरान ही अध्यापकों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नेताओं ने कहा कि वह बीते 13 वर्ष से कार्य कर रहे हैं। उन्हें बिना शर्त रेगुलर किया जाए। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 10 अगस्त की कैबिनेट बैठक में उनकी मांगों पर विचार न किया गया तो वह 15 अगस्त को बठिंडा में बड़े स्तर की रैली करेंगे।
इस दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान प्रांतीय कमेटी सदस्य गगन अबोहर, जिलाध्यक्ष लखविंदर सिंह, कुलविंदर कौर, सुखजिंदर सिंह, राजवीर मलोट, रविंदर कुमार, जगमीत सिंह, अंग्रेज सिंह, रचना रानी और नवनीत कौर मौजूद थे।