{"_id":"58358af64f1c1bcb4913bbd9","slug":"protest-congress-protest-not-ban-protest-against-central-government-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 23 Nov 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर बुधवार को कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के बाहर धरना करते कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। जिला कांग्रेस प्रधान रजिंदर बेरी, जगबीर बराड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना सोचे समझे नोटबंदी का फैसला किया है। उनके इस फैसले से जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों की ओर से अपने घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं। कारोबार ठप होकर रह गया है, जिस वजह से लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं इस नोटबंदी के खिलाफ होलसेल इलेक्ट्रानिक बाजार फगवाड़ा गेट के दुकानदार लामबंद हो गए। इन दुकानदारों ने फगवाड़ा गेट का होलसेल इलेक्ट्रानिक बाजार तीन घंटे के लिए बंद रहा।
विज्ञापन
दुकानें बंद करने के साथ सुबह ही दुकानदार प्रधान गुरमीत सिंह बिट्टू, बलजीत सिंह आहलुवालिया की अगुवाई में धरने पर बैठ गए। इस मार्केट की सारी दुकानें सुबह 9 से 12 बजे तक बंद रखी। धरने के दौरान गुरमीत सिंह बिट्टू व बलजीत सिंह आहलुवालिया ने कहा कि सरकार की ओर से 500 और 1000 का नोट बंद करने से कारोबार खत्म हो गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने नोट तो बंद कर दिए, लेकिन लोगों को नई करेंसी मिल ही नहीं रही है। उन्होंने कहा कि काले धन व आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए मोदी सरकार का यह फैसला तो ठीक है, लेकिन इससे पहले लोगों को दी जाने वाली नई करेंसी का इंतजाम किया जाना बहुत जरूरी था।