फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Protest against bio-CNG plant being set up at Bhogpur Mill, Jalandhar-Pathankot National Highway blocked

Jalandhar: भोगपुर मिल में लगाए जा रहे बायो-सीएनजी प्लांट के विरोध में उतरे लोग, जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे जाम

Thu, 08 Aug 2024 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 02:13 PM IST
सार

प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि मेयर का बयान था कि सारे जालंधर का कूड़ा भोगपुर मिल में जाएगा, इसे स्पष्ट है कि वहां का माहौल खराब होगा व लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। इसलिए वह इसे किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
Protest against bio-CNG plant being set up at Bhogpur Mill, Jalandhar-Pathankot National Highway blocked
जालंधर में हाईवे जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर की भोगपुर मिल में लग रहे बायो और सीएनजी प्लांट का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। वातावरण के लिए इसे नुकसानदायक बताते हुए लोगों ने भोगपुर में गुरुवार को जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है पर प्लांट पर रोक लगाने के आश्वासन तक लोग धरना हटाने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


लोगों ने जालंधर के मेयर के बयान को आधार बताते हुए कहा कि सारे जालंधर का कूड़ा भोगपुर मिल में जाएगा, इसे स्पष्ट है कि वहां का माहौल खराब होगा व लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। इसलिए वह इसे किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले भोगपुर में लोगों से मिलने के बाद स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कुछ दिन पहले काम पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को कहा था। वहीं कुछ समय पहले आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली, किसान जत्थेबंदियां और अन्य यूनियनें डीसी दफ्तर मांग पत्र देने के लिए पहुंची थी। वही डीसी के ना मिलने पर सभी मुख्यमंत्री पंजाब की जालंधर स्थित कोठी का घेराव करने भी पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed