{"_id":"95466e2452b873ecfa39a092a478cae1","slug":"prisoners-bus-crushed-the-bike-rider-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों की भरी बस ने बाइक सवार को कुचला, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियों की भरी बस ने बाइक सवार को कुचला, चालक फरार
अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैदियों से भरी पुलिस की बस ने पंजाब में कपूरथला मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल डाला, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चालक कैदियों से भरी बस व मुलाजिमों समेत फरार हो गया। पुलिस जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान सन्नी (21) पुत्र रमेश निवासी वरियाणा के रूप में हुई। सन्नी मवेशी बेचने का काम करता था।
सोमवार को वह काम के सिलसिले में जालंधर सिटी आया हुआ था। बाद शाम सन्नी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था कि स्पोर्ट्स कॉलेज के निकट एक पुलिस की बस ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में कैदी भरे हुए थे। चालक ने बस को रोका नहीं और मौके से फरार हो गया। पुलिस बस की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।