फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Prisoner escaped from jalandhar civil hospital while taking for medical

Jalandhar: सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आया कैदी भीड़ का फायदा उठा हुआ फरार, भगोड़ा करार

Mon, 27 Mar 2023 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 01:31 PM IST
सार

एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम सोनू है जो बस्ती शेख का रहने वाला है, उसके खिलाफ स्नैचिंग व चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Prisoner escaped from jalandhar civil hospital while taking for medical
आरोपी सोनू। - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर कमिश्नरेट के थाना 6 की पुलिस को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के दौरान एक कैदी चकमा देकर फरार हो गया। कैदी एक्स-रे विभाग के पास भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। काफी देर तक तलाश के बाद भी आरोपी हाथ नहीं आया। पुलिस को चकमा देकर भागने वाले आरोपी सोनू को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम सोनू है जो बस्ती शेख का रहने वाला है, उसके खिलाफ स्नैचिंग व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। थाना छह के प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने कहा कि भगोड़ा सोनू अब और अपराध न कर पाए इसलिए यदि किसी को इस संबंध में जानकारी मिले तो वह उनके अधिकारिक नंबर 9592914116 पर कॉल कर सकते हैं। कॉलर की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। 
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed