फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Prince gave supari for killing Sushil Pandit

प्रिंस ने दी थी सुशील पंडित की हत्या के लिए 20 लाख की सुपारी

Sun, 28 Feb 2021 08:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Prince gave supari for killing Sushil Pandit
20 लाख की सुपारी लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता और कश्मीरी एक्टिविस्ट सुशील पंडित की हत्या की साजिश रचने के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से कोटकपूरा के दो नौजवानों की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद दो बदमाशों प्रिंस उर्फ टूटी और पवन नेहरा से मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में गिरफ्तार लखन राजपूत (22) व सुखविंदर सिंह बंटी (32) फरीदकोट जेल में बंद प्रिंस उर्फ टूटी के करीबी हैं और उन्हें सुशील पंडित की हत्या की सुपारी प्रिंस उर्फ टूटी ने ही दी थी। दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के बाद शनिवार रात जिला पुलिस व जेल प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए प्रिंस उर्फ टूटी व एक अन्य बदमाश पवन नेहरा से मोबाइल फोन बरामद किया है। इसकी पुष्टि एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने करते हुए बताया कि फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली में सुशील पंडित की हत्या करने गए लखन राजपूत व सुखविंदर सिंह को चार पिस्तौल व चार कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनसे बरामद दो पिस्तौल पाकिस्तान की हैं। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे सुशील पंडित की हत्या के लिए दिल्ली आए थे और उन्हें प्रिंस उर्फ टूटी ने 10-10 लाख यानी कुल 20 लाख की सुपारी दी थी। साथ ही उसने ही दोनों को पिस्तौल के साथ-साथ एक मोबाइल फोन में सुशील पंडित की फोटो उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को आशंका है कि सुशील पंडित की हत्या की साजिश पड़ोसी देश में रची गई थी, जिसके चलते केस की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंपी गई है। दिल्ली पुलिस से जानकारी मिलते ही जिला पुलिस हरकत में आई और शनिवार रात जेल में दबिश देते हुए प्रिंस उर्फ टूटी समेत एक अन्य पवन नेहरा से मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रिंस उर्फ टूटी पिछले कुछ समय से दिल्ली में ही अपनी गतिविधियां चला रहा था और वहां पर उसकी असलहा एक्ट के तहत गिरफ्तारी हुई थी।

पिछले साल नवंबर में फरीदकोट में चल रहे केस में गैर हाजिर होने पर अदालत के आदेश पर तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर प्रिंस को फरीदकोट लाया गया था। यहां कोटकपूरा में सितंबर 2019 में एक गैंगवार के दौरान 16 वर्षीय छात्र की हत्या केस में भी उसकी गिरफ्तारी डाली गई। उसी समय से वह फरीदकोट जेल में बंद है और मोबाइल फोन से नेटवर्क चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed