फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Powercom is not even meeting its limit notification

अपनी लिखित नोटिफिकेशन पर भी खरा नही उतर रहा पावरकॉम

Sun, 13 Mar 2022 10:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Powercom is not even meeting its limit notification
जालंधर। शनिवार को पावरकॉम की ओर से शहर के 11 केवी फीडर की मरम्मत को लेकर रविवार को बिजली बंद रहने नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस नोटिफिकेशन में 11 केवी फीडर के अधीन आते इलाकों की बिजली सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक बंद रहने की बात कही गई थी। विभाग की तरफ से लिखित जारी इस नोटिफिकेशन के बाद इस फीडर के इलाकों की बिजली सुबह 10 बजे ही बंद कर दी गई। यही नहीं, विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बिजली आने का समय तीन बजे लिखा गया पर शाम 4.30 बजे बिजली की सप्लाई दोबारा शुरू हो सकी।
विज्ञापन

रविवार का दिन होने के कारण सुबह से गुल हुई बिजली के कारण आम जनता को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना था कि विभाग ने उनका संडे खराब कर दिया। रविवार सुबह इंडस्ट्रियल 11 केवी -1, न्यू शंकर और अमन नगर के 11 केवी फीडर फीडर की मरम्मत के चलते करीब 1500 के करीब घरों में बिजली बंद रही। पावरकॉम के अधिकारियों का कहना था कि गर्मियों के मद्देनजर शहर के फीडर, ट्रांसफार्मर और बिजली की तारों में बदलाव किया जा रहा है। कई इलाकों में खराब ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं ताकि लोगों को गर्मियों में बिजली की आबाध सप्लाई मिल सके। सोचने वाली बात यह है कि सर्दी के मौसम में विभाग ने यह कार्य क्यों नहीं किया। अब गर्मी का प्रकोप बढ़ने लग गया है तो पावरकॉम को बिजली की तारें और ट्रांसफार्मर बदलने की याद आ गई है। एक्सईएन दविंदरपाल सिंह ने कहा कि फीडर की मरम्मत को लेकर कुछ इलाकों में कट लगाया गया था। गर्मियों में लोगों ने सुचारू रूप से बिजली की सप्लाई देने के उद्देश्य से पावरकॉम काम में जुटा हुआ है। इसके अलावा बिजली प्लांटों में कोयले की आपूर्ति कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed