{"_id":"610138ba8ebc3e094d754d32","slug":"post-office-agent-s-wife-also-accused-of-cheating-arrested-pathankot-news-pkl421576669","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर एजेंट की पत्नी पर भी ठगी के आरोप, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर एजेंट की पत्नी पर भी ठगी के आरोप, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। लोगों से डाकघर में खाता खुलवाने के नाम पर 1.1 करोड़ की ठगी के आरोप में पुलिस ने आरोपी एजेंट की पत्नी पर भी मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रमन कुमार और उसकी पत्नी अशोक कुमारी उर्फ साधना दोनों डाकघर के एजेंट थे और लोगों से ठगी में भी दोनों शामिल रहे। ठगी का यह सिलसिला 4-5 साल से चल रहा था। पुलिस के पास 20 के करीब शिकायतें पहुंची हैं। इनमें से कुछेक के खातों में पैसे जमा ही नहीं करवाए गए। जबकि, कई खाताधारकों के खातों से बिना उनके हस्ताक्षर पैसे निकलवा लिए गए। वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बढ़ी राशि खाताधारकों के हस्ताक्षरों के बिना खातों से कैसे निकली। पुलिस डाकघर के कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी लोगों के आरडी और सेविंग खाते खुलवाते थे। विश्वास के आधार पर घर से आकर किश्त लेते थे। डाकघर से बनाई गई पासबुक अपने पास ही रखते थे। बदले में खाताधारकों को अपने हाथ से एंट्री डालकर झूठी पासबुक थमा देते थे।
इस मामले में डाकघर एजेंट की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। इस ठगी का शिकार करीब 30 लोग हुए हैं। पुलिस का कहना है कि उक्त शिकायतों के आधार पर कुल 1 करोड़, 1 लाख 32 हजार 600 रुपये की ठगी की गई है।
डाकघर के कर्मचारियों की होगी स्क्रीनिंग : थाना प्रभारी
थाना 2 प्रभारी दविंदर प्रकाश ने कहा कि लोगों ने शिकायतें दी हैं, जिनमें कहा गया कि उनके खाते से बिना हस्ताक्षर एजेंट ने पैसे निकलवाए हैं। इसी के आधार पर डाकघर के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। पूछताछ के लिए जांच में शामिल किया जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर इस मामले में किसी डाकघर कर्मचारी की शमूलियत सामने आती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
ये लोग हुए ठगी का शिकार
पुलिस के मुताबिक आरोपी दंपति ने अंबेडकर निवासी रितुला महाजन से 20 लाख, मोहल्ला पिपलांवाला निवासी शशि कपूर से 12 लाख 53 हजार, लमीनी निवासी अमीर चंद से 1.25 लाख, रामपुरा निवासी रमेश् चंद से 4.5 लाख, पिपलांवाला मोहल्ला निवासी संतोष कुमारी और प्रीतनगर निवासी अमनदीप से 48-48 हजार, भदरोआ निवासी ब्रिजेश कुमार से 8.60 लाख, भदरोआ निवासी अजय कुमार से 2.26 लाख, ओंकार नगर निवासी विमलजीत कौर से 9.56 लाख, वडभाग कॉलोनी निवासी यशपाल, अंबेडकर नगर निवासी सुरजीत और बजरी कंपनी निवासी सुरिंदर से 82-82 हजार, अंबेडकर नगर निवासी संजीव कुमार से 2.20 लाख, टीचर कॉलोनी निवासी शिव कुमार से 1 लाख, गांधी नगर निवासी अमन कुमार से 2 लाख, अंबेडकर नगर निवासी ब्रिज बाला से 3.76 लाख, अंबेडकर नगर निवासी सौरभ से 3.60 लाख, भदरोआ निवासी संतोष कुमारी से 2 लाख, ओंकार नगर निवासी कविता से 7.90 लाख, राम शरणम कॉलोनी निवासी भारती महाजन से 3 लाख, लमीनी निवासी रत्न लाल से 2.54 लाख, बजरी कंपनी निवासी संदला देवी से 89 हजार, भदरोआ निवासी निर्मल महाजन से 6 लाख, अंबेडकर नगर निवासी राम प्यारी से 2 लाख, भदरोआ निवासी राजेश कुमार से 80 हजार और अंबेडकर नगर निवासी संतोष कुमारी से 1 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस का कहना है कि उक्त शिकायतों के आधार पर कुल 1 करोड़, 1 लाख 32 हजार 600 रुपये की ठगी की गई है।