फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Poor former died due to heavy loans

कर्ज के बोझ से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Thu, 27 May 2021 07:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Poor former died due to heavy loans
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। गिद्दड़बाहा के गांव कोटली के कोठे रामसर में कर्ज से परेशान किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि गांव कोटली कोठे के किसान जगजीत सिंह की चार एकड़ जमीन है। उसने बैंक और आढ़तियों से कर्ज लिया था, जिसको लेकर काफी समय से परेशान था। बुधवार को देर शाम को उसने कोई जहरीली दवा पी ली।
विज्ञापन

जहर पीने की जानकारी जब किसान के पारिवारिक सदस्यों को मिली तो उन्होंने बठिंडा के गोनियाना में एक निजी अस्पताल में किसान को भर्ती करवाया, जहां वीरवार को सुबह किसान ने दम तोड़ दिया। बता दें कि किसान के एक बेटा और बेटी है। किसान पर कितना कर्ज था। इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। वीरवार को दोपहर किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसान की आत्महत्या के मामले में थाना कोटभाई पुलिस ने मृतक जगजीत सिंह के पुत्र दर्शन सिंह के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। थाना कोटभाई पुलिस को दिए बयान में दर्शन सिंह ने कहा कि उसके पिता कर्ज के कारण परेशान थे। जिससे तंग आकर उन्होंने जहरीली दवा पी ली, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed