फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police recovered two kilograms heroin Tarn Taran smuggler remand

तरनतारन में पुलिस ने रिमांड पर आए तस्कर की निशानदेही पर बरामद की दो किलो हेरोइन

Fri, 16 Oct 2020 05:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Police recovered two kilograms heroin Tarn Taran smuggler remand
नशा तस्करी के आरोपी कृष्ण सिंह के पाकिस्तानी तस्करों से इतने गहरे संबंध हैं कि पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा से लगते किसी भी क्षेत्र में हेरोइन की खेप मंगवा लेता था। पुलिस ने रिमांड के दौरान कृष्ण सिंह की निशानदेही पर शुक्रवार को तरनतारन क्षेत्र में पड़ती बीएसएफ की बीओपी राजोके के पास फेंसिंग के इस तरफ पाक तस्करों से मंगवाई गई दो किलो 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने 14 अक्तूबर को कृष्ण से नौ किलो हेरोइन की खेप पकड़ी थी।
विज्ञापन

एसपी (डी) मुख्तियार राय ने बताया कि 14 अक्तूबर को तस्कर कृष्ण सिंह को पकड़कर उसकी निशानदेही पर ममदोट क्षेत्र में पड़ती बीएसएफ की बीओपी लक्खा सिंह वाला के पास फेंसिंग पार खेत में छिपाकर रखी नौ किलो हेरोइन बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान आरोपी कृष्ण सिंह ने पुलिस ने बताया उसने पाक तस्करों से तरनतारन क्षेत्र में भी हेरोइन की खेप मंगवाई थी। पुलिस ने कृष्ण की निशानदेही पर शुक्रवार को फेंसिंग के इस तरफ खेत से दो किलो 180 ग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन

एसपी राय ने बताया कृष्ण सिंह के पाकिस्तान तस्करों से अच्छे संबंध हैं, जिस भी क्षेत्र में कृष्ण को हेरोइन की खेप चाहिए होती थी वहीं पर पाक तस्करों से मंगवा लेता था। वह पिछले लंबे समय से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा था, किसी को भनक तक नहीं थी। राय ने बताया कि कृष्ण से पूछताछ जारी है, उसके साथियों के बारे में भी सुराग लगाया जा रहा है। कृष्ण ने किन-किन क्षेत्रों में हेरोइन की खेप मंगवाई है, उसका भी सुराग लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 15 अक्तूबर को बीएसएफ ने सरहद से दो जगहों से सात किलो हेरोइन की खेप पकड़ी थी। बीएसएफ की बटालियन-14 ने हेरोइन के पांच पैकेट और बटालियन-136 ने दो किलो हेरोइन पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed