{"_id":"610044ea8ebc3e582737157e","slug":"police-busted-interstate-drug-racket-two-arrested-kapurthala-news-pkl4215584120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया, दो काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश से पंजाब में चूरा पोस्त की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया और एक ट्रक से 180 किलोग्राम चूरा पोस्त जब्त करने के अलावा दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदासपुर निवासी जतिंदर सिंह और श्री मुक्तसर साहिब निवासी रवि के रूप में हुई है।
एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि एसपी (जांच) विशालजीत सिंह और डीएसपी कपूरथला सुरिंदर सिंह की देखरेख में एसएचओ कोतवाली हरपाल सिंह और चौकी बादशाहपुर प्रभारी अर्जन सिंह की ओर से विशेष जांच दल गठित किए गए थे। एसएसपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने इलाके में गश्त करते हुए एक संदिग्ध ट्रक को गांव बूट के पास खड़ा पाया और तलाशी के दौरान दो तस्करों और 180 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ फिटकरी से भरे ट्रक को जब्त कर लिया। एसएसपी एचपीएस खख ने कहा कि आरोपियों ने प्रारंभिक जांच में खुलासा किया कि गुरदासपुर क्षेत्र के सुखदेव सिंह और राजविंदर सिंह उर्फ राजू इस खेप को बरेली उत्तर प्रदेश से तस्करी कर लाया था और अब वे इलाके में अपने ग्राहकों को बुलाने गए थे, जबकि उन्हें ट्रक में देखभाल के लिए छोड़ गए थे।
उन्होंने बताया कि हर बार ये तस्कर इन नशीले पदार्थों को छिपाने और चूरा पोस्त की दुर्गंध से बचने के लिए कोई न कोई नया तरीका अपनाते हैं इस बार उन्होंने ट्रक में फिटकरी लाद ली थी और खेप को ट्रक के ऊपर डाली तरपाल की परतों के नीचे छिपाया हुआ था। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा और इस रैकेट के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।