{"_id":"62682028aecce33e737a3c41","slug":"police-brought-all-6-thugs-including-inspector-on-production-warrant-pathankot-news-pkl4488300152","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर समेत सभी 6 ठगों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर समेत सभी 6 ठगों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। लोगों को कम दाम पर सरिया, सीमेंट और ईंट देने का झांसा देकर ठगी करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर समेत 6 आरोपियों को मामून पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई और पूछताछ की। दरअसल, थाना सुजानपुर, शाहपुरकंडी के अलावा थाना मामून में भी आरोपियों पर 2 लाख रुपये छीनने का एक मामला दर्ज है। इसके बारे पूछताछ के लिए आरोपियों को मामून लाया गया। हालांकि, पुलिस आरोपियों से रिकवरी नहीं कर पाई है।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित गांव जोंटा निवासी व्यक्ति से भी 2.05 लाख रुपये छीने थे। इस संबंध में जिला कांगड़ा के नूरपुर में पड़ते गांव जोंटा 24 मील निवासी हरबंस लाल ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि उसने मकान का काम करवाना था, उक्त लोगों ने उस तक अपना नंबर पहुंचाया और फोन पर कहा कि उनकी सरिया की दुकान पठानकोट में है। अगर आपको सस्ते रेट पर सरिया की जरूरत है तो इस नंबर पर संपर्क करें। पीड़ित ने बताया कि वह 17 मार्च को उन लोगों द्वारा दिए मोबाइल नंबर पर बात करके अगले दिन सुबह ही अपने दामाद रमन के साथ एक्टिवा पर दो लाख पांच हजार रुपये लेकर सिंबल चौक आ गया। उक्त लोगों ने फोन पर बताया कि रेलवे लाइन क्रास करके उनकी इनोवा गाड़ी खड़ी है। आपको सरिया दिखा देते हैं। इनोवा गाड़ी के पास पहुंचकर वे दोनों उनकी कार में बैठ गए। वह जब पठानकोट बाईपास राधा स्वामी सत्संग घर के पास पहुंचे तो एक गाड़ी आई, जिसने इनोवा को रोक लिया। इसमें दो अज्ञात व्यक्ति पुलिस वर्दी में थे। उक्त लोगों ने उनसे मारपीट करके एक लाख 55 हजार व मोबाइल फोन और उसके दामाद से 50 हजार रुपये छीन लिए। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट कर दामाद रमन को हिल टॉप मंदिर और हरबंस को इंदौरा मोड़ पर उतार दिया। इस संबंध में थाना मामून कैंट की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। अब आरोपियों ने अपना गुनाह तो कबूल लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर उन्हें वापस जेल में छोड़ दिया गया।
आरोपियों की पहचान 80 बटालियन पीएपी के मौजूदा इंस्पेक्टर जालंधर निवासी मनजीत सिंह, अमृतसर सिटी पुलिस ने निष्कासित कांस्टेबल बाबा बकाला निवासी लाल सिंह, 7 आईआरबी बटालियन के वाटर कैरियर रामा मंडी, जालंधर निवासी सतबीर गिल, पठानकोट निवासी सुनील कुमार, टांडा निवासी तरसेम सिंह और दसुआ निवासी अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। इनमें सुनील पर 2 और कांस्टेबल लाल सिंह पर पहले ही 3 मामले दर्ज हैं।