फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police and BSF launched search operation near Indo-Pak border

भारत-पाक सरहद के पास पुलिस और बीएसएफ ने चलाया सर्च अभियान

Mon, 02 May 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Police and BSF launched search operation near Indo-Pak border
पठानकोट। ईद के त्योहार को लेकर सोमवार को पठानकोट पुलिस ने भारत-पाक सरहद से सटे बमियाल सेक्टर के आधा दर्जन गांवों एवं नदी-नालों के निकट सर्च आपरेशन चलाया। 7 गांवों, नदी, नालों, जंगल में छानबीन की गई। इसके अलावा विशेष नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

डीएसपी स्पेशल ब्रांच और रूरल जगदीश राज की देखरेख में दरिया के किनारों और जंगली एवं सुनसान इलाके का भी चप्पा-चप्पा खंगाला गया। पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह तथा पुलिस चौकी बमियाल के प्रभारी तरसेम सिंह समेत करीब 50 पुलिस, बीएसएफ, स्वैट और घातक कमांडो के जवान उपस्थित रहे। सुबह 6 बजे पुलिस और घातक कमांडो टीम की ओर से सीमावर्ती एरिया के 7 गांवों में अलग-अलग टीमें बनाकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान भारत-पाक सीमा से सटे गांवों में गुज्जर समुदाय के डेरे और अन्य संवेदनशील जगहों पर भी बारीकी से जांच पड़ताल की गई। लगभग 50 पुलिस जवानों एवं कमांडो की ओर से बमियाल सेक्टर का चप्पा चप्पा खंगाला गया। वहीं, विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच भी की गई। हालांकि, सर्च आपरेशन के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में भी सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए सर्च आपरेशन जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध एक्टिविटी को होने से रोका जा सके।
विज्ञापन

फोटो:--भारत-पाक सरहद से सटे गांवों में सर्च अभियान चलाते पुलिस और बीएसएफ के जवान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed