फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Poklane operator's body found, murder case

Jalandhar News: पोकलेन ऑपरेटर का शव मिला, हत्या का केस

Sun, 03 Aug 2025 10:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 03 Aug 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Poklane operator's body found, murder case
संवाद न्यूज एजेंसी। पठानकोट
विज्ञापन




हलका भोआ के गांव रकवाल में लापता हुए पोकलेन ऑपरेटर मनदीप का शव मशीन के नीचे दबा मिला है। अवैध माइनिंग माफिया के लोगों पर उसकी हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने हत्या आरोप में जागीर सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी रकवाल, उसके बेटे मनजिंदर सिंह उर्फ मनु, क्रशर मुंशी मुकेश कुमार निवासी गांव माजरा हिमाचल प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। लोगों का कहना है कि उक्त हमलावर हिमाचल प्रदेश के एक विधायक के इशारे पर मारकाट और अवैध खनन करते हैं।

मृतक मनदीप के चाचा बावा सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि उसका भतीजा पांच महीने से जागीर सिंह के रेत के डंप पर रात की ड्यूटी करता था। शनिवार रेत के डंप से थोड़ी दूर रावी दरिया किनारे खड्ड में पोकलेन मशीन नीचे दबने से मनदीप की मौत हो गई। मनदीप सिंह उन्हें कहता था कि जागीर सिंह, उसका लड़का मनजिंदर सिंह और डंप का मुंशी मुकेश कुमार उसे परेशान करते हैं। बावा ने कहा कि उसे शक है कि मनदीप सिंह की हत्या उक्त तीनों लोगों ने पोकलेन मशीन नीचे दबा की है।
विज्ञापन


रविवार सुबह प्रेसवार्ता में एसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। अगर वारदात में हिमाचल के किसी नेता या फिर अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed