{"_id":"620522a413b077681b3bd802","slug":"pm-narendra-modi-to-address-public-meeting-in-jalandhar-on-february-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Chunav 2022: 14 फरवरी को जालंधर में होंगे पीएम मोदी, भाजपा को ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद, खली भी करेंगे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Chunav 2022: 14 फरवरी को जालंधर में होंगे पीएम मोदी, भाजपा को ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद, खली भी करेंगे प्रचार
Thu, 10 Feb 2022 08:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Feb 2022 08:19 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को जालंधर में रैली करेंगे। इससे पहले पांच जनवरी को सुरक्षा कारणों की वजह से पीएम की फिरोजपुर रैली रद्द हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
14 फरवरी को पीएम मोदी जालंधर के पीएपी मैदान में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रैली करेंगे। पीएम मोदी से भाजपा उम्मीदवारों को पूरी ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद है और अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोआबा भाजपा का गढ़ माना जाता है और खासकर कंडी एरिया में भाजपा खोई हुई सियासी जमीन तलाश रही है।
विज्ञापन
होशियारपुर, मुकेरियां व दसूहा को भाजपा का गढ़ माना जाता है। वहीं फगवाड़ा, जालंधर सिटी एरिया भी भाजपा का केंद्र रहा है। 2017 में भाजपा इन तमाम सीटों से हार गई थी, लिहाजा पार्टी सत्ता से दूर हो गई। वहीं किसान आंदोलन के कारण भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरता जा रहा था। कंडी एरिया में भी हिंदू किसान है, जो भाजपा से मुंह मोड़ चुके थे।
विज्ञापन
पार्टी ने होशियारपुर से तीक्ष्ण सूद, फगवाड़ा से विजय सांपला, जालंधर सिटी से मनोरंजन कालिया, जालंधर नॉर्थ से केडी भंडारी, जालंधर वेस्ट से मोहिंदर भगत, दसूहा से रघुनाथ सिंह राणा और मुकेरियां से जंगी लाल महाजन को मैदान में उतारा है। पार्टी ने इन सीटों पर पूरी ताकत झोंक रखी है लेकिन उम्मीद के मुताबिक ग्राफ नहीं बढ़ रहा था।
विज्ञापन
लिहाजा, पीएम मोदी की वर्चुअल रैली को रद्द कर दोआबा बुलाया गया है। 14 फरवरी को पीएम मोदी रैली करेंगे। भाजपा को उम्मीद है कि पीएम मोदी की रैली के बाद एक तेज हवा कंडी व दोआबा में चलेगी। भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा का कहना है कि पीएम मोदी से भाजपा नेताओं को खासी उम्मीद है। वह देश के हरमन प्यारे नेता हैं और पंजाब उनका आंखें बिछा कर इंतजार कर रहा है।
खली करेंगे पंजाब में भाजपा का प्रचार, जालंधर में चलाते हैं अकादमी
दिलीप सिंह राणा यानी 'द ग्रेट खली' का जन्म बेशक हिमाचल प्रदेश में हुआ है लेकिन उनकी कर्मभूमि पंजाब है। जालंधर में उनकी अकादमी विश्व प्रसिद्ध है। हिमाचल के सिरमौर में 27 अगस्त 1972 में जन्मे खली पंजाब पुलिस में लंबे समय तक नौकरी कर चुके हैं और काफी समय तक अमेरिका में रहे हैं। वर्ष 2007-08 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन का खिताब अपने नाम कर चुके खली अब सियासत में पहलवानों को धूल चटाएंगे।
बिग बॉस सीजन-चार में भी ग्रेट खली रनरअप रहे थे। वर्ष 1997-98 में हुई बॉडी बिल्डिंग नार्थ इंडिया चैंपियनशिप में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था। प्रोफेशनल पहलवानी से संन्यास लेने के बाद उन्होंने जालंधर के जंडूसिंघा में अपनी रेसलिंग अकादमी खोली है। डब्ल्यूडब्ल्यूई में विदेशी पहलवानों को धूल चटाने वाले द ग्रेट खली (दिलीप सिंह राणा) अब राजनीतिक अखाड़े में विरोधियों को चित्त करते नजर आएंगे। गुरुवार को खली दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा 'द ग्रेट खली' का पूरा फायदा पंजाब चुनाव में उठाने की तैयारी कर रही है।