फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   People protested against the trust officials who came to remove illegal occupation

अवैध कब्जे हटाने पहुंचे ट्रस्ट अधिकारियों का लोगों ने किया विरोध

Thu, 17 Mar 2022 04:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
People protested against the trust officials who came to remove illegal occupation
कांग्रेस पार्षद की बिल्डिंग को गिराते ट्रस्ट कर्मचारी। - फोटो : PATHANKOT
पठानकोट। पंजाब में आप की सरकार बनते ही नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारी एक्शन मोड में नजर आए। दशकों पहले हुए अवैध कब्जों पर वीरवार को सुबह जेसीबी चली और भारी विरोध के बावजूद पार्षद की इमारत सहित कई मकान और दुकानें ढहा दी गईं। इस दौरान एक कच्चे मकान को गिराते समय बुजुर्ग महिला और बेटा अंदर फंसे गए। बाद में उन्हें सलामत निकाल लिया गया।
विज्ञापन

वहीं, लोगों ने ट्रस्ट की टीम में शामिल एक कर्मचारी पर लाखों रुपये की वसूली के आरोप लगाकर उससे धक्कामुक्की भी की। लोगों ने कहा कि कर्मचारी उनसे कब्जे के एवज में लाखों रुपये वसूल चुका है। अब वह टीम के साथ वहां आकर उनके मकान और दुकानें गिरा रहा है। वीरवार सुबह नगर सुधार ट्रस्ट की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, एसडीओ अमृतपाल के नेतृत्व में सैली रोड पर पहुंचे। कब्जे हटाने के अभियान की शुरुआत पार्षद विजय भगत की बिल्डिंग से की गई। इसके बाद वह थाना कॉलोनी के पास पहुंचे। जहां ट्रस्ट की टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों ने नगर सुधार ट्रस्ट के कर्मचारी को दौड़ाया
कब्जा हटाने पहुंचे नगर सुधार ट्रस्ट की टीम में शामिल एक कर्मचारी को लोगों ने दौड़ा लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि यह कर्मचारी उनसे लाखों रुपये की उगाही कर चुका है। दुकानदार तरजिंदर सिंह ने कहा कि उससे कर्मचारीने 80 हजार लिए, नीना ने कहा कि इस कर्मचारी ने उससे डेढ़ लाख रुपये ले गया। इन लोगों ने कहा कि कर्मचारी धमकाता था कि अगर पैसे न दिए तो कब्जा हटवा दिया जाएगा। पैसे देने पर वह कब्जा बरकरार रखने का आश्वासन देता था। लोगों का रोष देख कर्मचारी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, लोगों ने दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच माहौल शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला और बेटे पर गिरी टीन की छत और दीवारें
ट्रस्ट की टीम मौके पर पहुंची देख एक कब्जा बुजुर्ग महिला ने झुग्गी से सामान निकालने की कोशिश की। उसका बेटा भी अंदर चला गया। इतनी देर में जेसीबी ने झुग्गी गिरानी शुरू की। जिसमें महिला और उसका बेटा फंस गए। हालांकि, बाद में दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नगर सुधार ट्रस्ट के एसडीओ अमृतपाल ने कहा कि कई स्थानों पर कब्जे हो चुके हैं। जिसे कागजी कार्रवाई और लिखित आदेश के बाद हटाया जा रहा है। कर्मचारी पर लगे आरोपों पर कहा कि वह नहीं जानते। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की जमीनों पर हुए कब्जों को हर हाल में हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed