{"_id":"6a79d19459bd64a0c2084084","slug":"people-protest-against-power-cuts-pathankot-chamba-national-highway-blocked-pathankot-news-c-61-1-kot1001-104203-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: बिजली कटौती पर लोगों का प्रदर्शन, पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: बिजली कटौती पर लोगों का प्रदर्शन, पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे जाम
Mon, 10 Aug 2026 06:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
घंटों लगा रहा जाम, आम जनता हुई परेशान
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पठानकोट। जिले के जंडवाल और आसपास के क्षेत्र में कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे नाराज लोगों ने पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ रोष जताया। जाम के कारण आम जनता को भीषण गर्मी में कई घंटे परेशानी हुई। बीमार लोग वाहनों की लंबी कतारों में फंसे रहे। पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बिजली न होने से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही थीं। पुलिस थाना मामून प्रभारी प्रीति ने बताया कि धरना सुबह 12 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे समाप्त हुआ। बिजली विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना सूचना के ऐसे कदम उठाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फोटो: 02 पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे डमटाल के पास धरना लगा सड़क पर बैठे स्थानीय लोग।