फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Patwari suspended for tampering with records

रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने पर पटवारी निलंबित

Wed, 16 Nov 2022 10:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
Patwari suspended for tampering with records
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपूरथला। जिला कलेक्टर-कम-डीसी कपूरथला विशेष सारंगल ने राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़ के आरोप में सुल्तानपुर लोधी के चूहड़पुर पटवार हलके के पटवारी लवप्रीत सिंह को निलंबित कर दिया है। आदेशों के अनुसार पटवारी लवप्रीत सिंह को पंजाब पनिशमेंट एवं अपील नियम 1970 की धारा 4 के तहत तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

निलंबन के दौरान संबंधित कर्मचारी का हेडक्वार्टर तहसील कार्यालय भुलत्थ रखा गया है। इसके अलावा उप-मंडल मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर लोधी को अपने स्तर पर किसी अन्य पटवारी को संबंधित पटवार निर्वाचन क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार देने का आदेश दिया गया है। डीसी ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी में लापरवाही और रिकार्ड से छेड़छाड़ कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed