{"_id":"5f5a2b1b8ebc3e54a6503eaf","slug":"pathankot-police-reached-ludhiana-for-investigation-of-thariyal-murder-case-pathankot-news-pkl3874085124","type":"story","status":"publish","title_hn":"थरियाल कांड की जांच के लिए लुधियाना पहुंची पठानकोट पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थरियाल कांड की जांच के लिए लुधियाना पहुंची पठानकोट पुलिस
विज्ञापन
गांव थरियाल में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा-फुफेरे भाई के कत्ल और लूटपाट मामले की जांच के लिए पठानकोट पुलिस 2 दिन से लुधियाना में है। जानकारी के मुताबिक पुलिस जिस व्यक्ति की तलाश में लुधियाना गई है, उसकी प्रदेश में हुई लूट की कई वारदात में संदिग्ध भूमिका है। हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। अब पुलिस उसे राउंडअप करने के लिए उसके अन्य संभावित ठिकानों पर रेड कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि अगर वह संदिग्ध हत्थे चढ़ेगस है तो थरियाल मामले में बढ़त मिल सकती है। थरियाल लूट मामले में 20 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
खेतों से मिले मोबाइल से सुराग मिलने की आस कम
थरियाल और आसपास के इलाकों में चलाए तलाशी अभियान में पुलिस को जो मोबाइल फोन मिला, उसमें जंग लगा था। ऐसे में उससे कोई सुराग मिलने की संभावना काफी कम है। हालांकि, पुलिस ने फोन को फोरेंसिक टीम को सौंप दिया है।
पुलिस ने पूछताछ का दायरा बढ़ाया
हमलावरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने पूछताछ का दायरा बढ़ाया है। थरियाल चौक के पास लगने वाले नाके की जगह बदलकर उसे गांव के पास लगा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि थरियाल गांव जैसी घटना क्षेत्र में और न हो, इसलिए नाके की जगह बदली गई है। वहीं, 19 अगस्त की घटना के बाद से गांव के लोग सहमे हुए हैं और खुद ही रात को पहरा दे रहे हैं। पुलिस की टीमें भी रात को गांवों में गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
कोट
हमारी टीमें जांच में जुटी हैं। लुधियाना गई टीम अभी वहीं है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
-गुलनीत सिंह खुराना, एसएसपी, पठानकोट