{"_id":"61dc21e168931e13605bf432","slug":"pathankot-jogindernagar-rail-track-disrupted-4-trains-canceled-and-2-will-run-till-guler-pathankot-news-pkl4388120116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक बाधित, 4 ट्रेनें रद्द और 2 गुलेर तक चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक बाधित, 4 ट्रेनें रद्द और 2 गुलेर तक चलेंगी
विज्ञापन
पठानकोट। पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल सेक्शन पर स्थित कोपरलाहड़-ज्वालामुखी के बीच भू-स्खलन के चलते पठानकोट से जोगिंद्रनगर जाने वाली 4 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि, 2 ट्रेनों को गुलेर तक चलाने के आदेश फिरोजपुर रेल मंडल की ओर से जारी किए गए हैं।
आदेश के बाद सोमवार को केवल दो ट्रेनें ही गुलेर तक चलाई गईं। पठानकोट रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेल सेक्शन पर हुए भूस्खलन के कारण मंडल ने रोजाना चलने वाली छह में से 4 ट्रेनों को रद्द कर दिया और दो ट्रेनों को ही गुलेर तक चलाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक पर गिरे मलबे को साफ करने का काम शुरू हो चुका है। मलबा हटने के बाद मंडल जैसा आदेश जारी करेगा उसके अनुसार ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
पठानकोट से गुलेर तक चलेंगी यह ट्रेनें
रेल अधिकारियों के मुताबिक पठानकोट से सुबह 6 बजे और सुबह 10:05 बजे ट्रेनें गुलेर तक चलाई जाएंगी। वहीं, दूसरी तरफ गुलेर से दोपहर 2 बजे और रात 8 बजे ट्रेनें वापसी करेंगी। जबकि, पठानकोट से सुबह 8:45, दोपहर 12:50, दोपहर 3:20 और शाम 5:50 बजे जोगिंदर नगर जाने वाली और जोगिंदर नगर से सुबह 8:30, 11:05, शाम 5:05 और रात्रि 9:30 बजे पठानकोट आने वाली ट्रेनें रद्द की गई हैं।