{"_id":"5fa183988ebc3e5fab398ce3","slug":"pathankot-delhi-bus-service-started-seven-months-ten-buses-wednesday-pathankot-news-pkl3930408159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने बाद शुरू हुई पठानकोट-दिल्ली बस सर्विस, बुधवार से दस बसें होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महीने बाद शुरू हुई पठानकोट-दिल्ली बस सर्विस, बुधवार से दस बसें होगी रवाना
विज्ञापन
पठानकोट। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब टैक्सी पर अधिक पैसे खर्च करने की बजाय सरकारी बस में दिल्ली पहुंचा जा सकेगा। दिल्ली सरकार से अनुमति मिलने के बाद पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो ने 7 महीनों से बंद पड़ी बस सेवा को मंगलवार से शुरू कर दिया। पहले दिन 6 बसों को दिल्ली के मुख्य बस स्टैंड (इंटर स्टेट बस सर्विस टर्मिनल) के लिए भेजा गया। जानकारी का अभाव होने की वजह से पहले दिन नाममात्र यात्रियों ने ही सफर किया। बुधवार से पठानकोट डिपो सभी 10 बसों की सर्विस शुरू कर देगा। गौरतलब है कि 7 महीने से हिमाचल, दिल्ली व जम्मू-कश्मीर के लिए बस सर्विस पूरी तरह बंद थी। इसके कारण पंजाब खासकर पठानकोट के लोगों का हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और हरियाणा से संपर्क टूट गया था। लोगों को दिल्ली जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी हायर कर जाना पड़ता था। अब पंजाब रोडवेज ने दिल्ली और हिमाचल के लिए बस सर्विस शुरू कर दी है। हिमाचल के लिए 5 बसें चलाई गई हैं। इसमें चंबा, डलहौजी, बकलोह और पतरालवां के लिए बसें चलाईं गई हैं।
पठानकोट से दिल्ली जाने वाली बसों की समय सारिणी
पठानकोट के मुख्य बस स्टैंड से दिल्ली के लिए पहली बस सुबह 5:09 बजे चलेगी। इसके बाद 8:04, 9:10,10:07, 10:07, 10:41 और दोपहर 12:23, 2:00 बजे, 3:36, शाम 4:10 व 5:20 बजे रवाना होंगी। सारी बसें साधारण हैं जिनकी बस स्टैंड काउंटर पर टिकट मिलेगी। पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो के स्टेशन सुपरवाइजर हरभजन सिंह ने कहा कि पठानकोट से दिल्ली जाने वाली बसें आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस सर्विस टर्मिनल) तक चलेंगी। मंगलवार को पहले दिन 6 बसें चलाई गईं। बुधवार को सभी 10 बसें चलेंगी।